फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रही थीं दो बहनें, एक से किया गैंगरेप

Mon, 10 Feb 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मूसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बहनें दोपहर में खेत की ओर जा रही थीं तभी रास्ते में पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों बहनों को जबरन बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


वे उन्हें एक सुनसान जगह पर ले गए और उनसे मारपीट की। उसके बाद उन लोगों ने बड़ी बहन से गैंगरेप किया। बेहोश होने पर उन लोगों ने देर रात उन्हें एक खेत ले जाकर फेंक दिया। होश आने पर दोनों बहनें घर पहुंची और वारदात की सूचना परिजनों को दी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही हैं। घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले की है।
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद जान से मारने की धमकी

थाना इंचार्ज देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनिवार दोपहर में किशोरी अपनी बहन के साथ शौच के लिए खेत पर गई थी। आरोप है कि तभी दो बाइक से पांचों लोग वहां पहुंचे और दोनों को अगवा कर लिया। सुनसान स्थान पर ले जाकर दोनों को मारा-पीटा और किशोरी से दुराचार किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी रात में करीब 12 बजे दोनों बहनों को बेहोशी के हालत में एक खेत में फेंक दिया और भाग निकले। कुछ देर बाद होश आने पर किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

थाने पर हंगामा, मामला दर्ज

रविवार की सुबह ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस भी सकपका गई, लेकिन नागरिकों के दखल पर पुलिस ने स्थिति संभाल ली। थाना इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

तहरीर में कल्लू, धीरू, बृजभान, मुक्खू और उसके भाई वीरेंद्र को नामजद किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें