एक 16 साल के युवक को मोबाइल खरीदने की का शौक इस कदर चढ़ा कि वह इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने पर उतारू हो गया। अपने शौक को पूरा करने के लिए उसने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
एनडीटीवी के अनुसार, मिजोरम के ऐजवल जिले में एक 16 साल के लड़के ने कथित तौर अपनी बहन और बहनोई का कत्ल कर उनके 36000 रुपए लूट लिया। मिजोरम पुलिस ने मीडिया को बताया कि नाबालिक ने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
नाबालिक अदालत को बताया कि उसने अपनी बहन और उसके पति की हत्या सात जुलाई को की थी। जिले के एसपी लालदिना ने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपी नाबालिग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।