फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पोर्न देख रहे थे 4 टीचर, छात्राओं को भी दिखाई!

Fri, 29 Nov 2013 02:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सरकारी हाई स्कूल में चार शिक्षकों को पोर्न देखने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वे सभी स्कूल के कंप्यूटर पर अश्लील वीडियो देख रहे थे।
विज्ञापन


कुछ छात्राओं के अभिवावकों ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी शिक्षकों ने कुछ छात्राओं को भी अश्लील फिल्म दिखाईं और उनका यौन शोषण किया।

बाप करना चाहता था बेटी से शादी, 11 साल किया रेप

टीओआई के अनुसार, पुडुचेरी का यह मामला तब सामने आया जब थीरू वी का गवर्नमेंट हाईस्कूल की एक छात्रा ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की।

इस पर उसके परिजनों ने बुधवार को स्कूल प्रशासन से आरोपी शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। गुरुवार को चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


'मामी की खूबसूरती से प्रभावित था, बनाना चाहता था संबंध'

कार्रवाई
पुडुचेरी पैरेंट्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम नारायणसामी ने कहा कि स्कूल प्रशासन ने उन शिक्षकों के अपराध की गंभीरता को बिना देखे मामूली तौर पर उनको निलंबित कर दिया। न ही सरकार ने इस मामले की विभागीय जांच का आदेश दी है और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की है।

मां-बाप या हैवान, 2 साल तक बेटियों को बनाए रखा बंधक

उन्होंने कहा कि स्कूल के निदेशक ने आरोपी शिक्षकों का तबादला दूसरे स्कूल में कराने का आश्वासन दिया है। लेकिन हम लोगों ने उनको कठोर सजा देने को कहा है।

उन्होंने बताया कि अगर कुछ दिनों के अंदर सरकार शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों को एफआईआर दर्ज कराने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन


आरोप गलत
स्कूल के निदेशक ई वल्लवन ने नारायणसामी के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पहले ही उन शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उन शिक्षकों के खिलाफ अनियमितता और कक्षाओं में अनुपस्थित होने की कुछ शिकायतें मिली थीं। लेकिन पोर्न देखने और छात्राओं के यौन शोषण की कोई शिकायत नहीं मिली। इस बात में कितनी सच्चाई है इसका पता तो विभागीय जांच में ही सामने आ पाएगी। वह जल्द ही विभागीय जांच का आदेश देंगे। इसके आधार पर ही सरकार आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें