फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अंतरंग मिले हेडमास्टर-शिक्षिका, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा

Fri, 21 Aug 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षक व शिक्षिका को शारीरिक संबंध बनाना महंगा पड़ गया। बीएसए ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चांदपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल का प्रधानाध्यापक एक प्रधान अध्यापिका  के साथ अवैध संबंधों को लेकर रंगे हाथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ शिक्षक व शिक्षिका को पकड़ कर दोनों की जमकर धुनाई की थी। प्रधानअध्यापिका की गांव की महिलाओं ने जमकर धुनाई की थी तथा शिक्षक की गांव के युवकों ने धुना था।

ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल में शिक्षिका के पहुंचने पर स्कूल के शिक्षक ने करीब दस बजे बच्चों की छुट्टी कर दी थी। जबकि स्कूल की छुटटी का समय दोपहर एक बजे का है।
विज्ञापन

समय से पहले छुट्टी!

समय से पहले ही स्कूल की छुट्टी होने पर गांव के कुछ युवकों को शिक्षक पर शक हो गया था। ग्रामीणों की मानें तो लंबे समय से आए दिन यह शिक्षिका स्कूल में आती रहती थी तथा पहले भी कई बार शिक्षिका के स्कूल आने पर समय से पहले स्कूल की छुट्टी की जाती रही है।

जबकि शिक्षिका का स्कूल बागड़पुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है। कई बार स्कूल से शिक्षक भी गायब रहता था। इस पर गांव के कुछ युवकों को शिक्षक की हरकत पर शक था। पिछले कई दिनों से गांव के युवक शिक्षक पर नजर रखे हुए  थे।

मंगलवार को गांव के युवक स्कूल के आसपास ही मंडराते रहे। जबकि प्रधान अध्यापिका स्कूल पहुंची तो कुछ देर बाद ही प्रधान अध्यापक  ने बच्चों की छुट्टी कर दी थी। बाद में दोनों स्कूल में ही अवैध संबंध बनाने लगे।

कई सालों से चर्चा में

मंगलवार को गांव के युवकों ने गांव के प्रधान को बुला कर दोनों  को मौके पर रंगे हाथ दबोच लिया था। दोनों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की थी तथा एसडीएम के पहुंचने पर पुलिस को सौंप दिया था। दूसरी ओर, बीएसए ने भी दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बागड़पुर में अवैध संबंधों को लेकर पकड़े गए शिक्षक व शिक्षिका पिछले कई साल से चर्चा में हैं। दोनों की शादी की बात भी चर्चा में है।

पर दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण अमलीजामा नहीं पहना सके। शिक्षक को शादीशुदा बताया जाता है। साथ ही दोनों की सरकारी जॉब होना भी शादी के आडे़ आता रहा है।
विज्ञापन

थाने से मिली दोनों को जमानत

दोनों का एक-दूसरे से मिलना पिछले पांच साल से बताया जा रहा है। शिक्षिका की शादी नहीं हुई है। जबकि शिक्षिका पिछले दस साल से जॉब में है।

प्राथमिक विद्यालय बागड़पुर में अवैध संबंधों के मामले में पकड़े गए शिक्षक व शिक्षिका के खिलाफ धारा 294 में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस को तहरीर गांव के प्रधान जगराम सिंह ने दी थी।

मामले में मंगलवार को थाने पर भी काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। थाने से ही दोनों को जमानत दे दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें