फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल-चावल मांगा तो शिक्षक ने फोड़ी आंख

Fri, 20 Dec 2013 09:35 AM IST
अमर उजाला, तावड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीलखों गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छठी के छात्र को दाल-चावल मांगना महंगा पड़ा। आरोप है कि दाल-चावल मांगने पर उसकी इस कदर पिटाई की गई कि उसकी बाईं आंख को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


इस मामले में विद्यालय के अध्यापक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्र के परिजनों का आरोप है कि अध्यापक का व्यवहार बच्चों के साथ निहायत ही क्रूर है।

दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!

फिलहाल घायल छात्र का इलाज नूंह के अस्पताल में किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बताते हैं कि बृहस्पतिवार को सीलखो गांव के नफसीस का बेटा और स्कूल के छठी कक्षा का छात्र वसीमे रोजाना की तरह स्कूल पहुंचा। दोपहर में भोजन के समय उसने टीचर से दाल-चावल की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी मांग पर गुस्साए एक अध्यापक ने उसकी डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान एक डंडा उसकी आंख में लग गया। इससे उसकी आंख को काफी नुकसान पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षक और परिजन एकत्रित हो गए। इस दौरान परिजनों ने शिक्षकों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया।

घटना की पुलिस में शिकायत करने के बाद बच्चे को अस्पताल भेजा गया। तावड़ू के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे नूंह रेफर कर दिया गया।

इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद मिला। जबकि थाने के मुंशी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें