फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की पिटाई से क्षुब्ध छात्रा का आत्मदाह

Wed, 09 Jul 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से मिलकर लौट रही छात्रा को उसके परिजनों ने रास्ते में पकड़ लिया। छात्रा को पीटते हुए परिजन प्रेमी के घर ले गए। प्रेमी के घर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने प्रेमी को भी जमकर पीटा। इससे क्षुब्ध छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी, उसकी मां और चाचा के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया।

घटना यूपी के फतेहपुर की है। वहां थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा का तीन साल से पड़ोस के स्वजातीय सनी (19) पुत्र स्व. श्यामलाल से प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रेमी से मिलकर लौट रही थी छात्रा

इसका दोनों पक्ष के लोग विरोध करते थे। इसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना होता रहा। बताया गया छात्रा सोमवार की रात करीब दो बजे प्रेमी सनी के घर गई थी।

इस दौरान छात्रा के परिजनों की नींद खुली तो उसकी खोजबीन में जुट गए। सुबह चार बजे छात्रा घर लौटी।

इस पर उसकी मां और दोनों भाइयों ने पहले उसे पीटा फिर सनी के घर ले गए। इन लोगों ने सनी को बाहर बुलाया और उसे पीटने लगे।

इस पर सनी की मां सिपतिया और चाचा विनोद कुमार बीच-बचाव करने आ गए तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

घरवालों से तंग आकर दे दी जान

ग्रामीणों और पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। एक पक्ष से सनी और उसकी मां घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से छात्रा का बड़ा भाई घायल हुआ। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। इसी बीच छात्रा अपने घर पहुंची और दरवाजा बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। एसएचओ शुभ नरायण ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

उनका आरोप है कि छात्रा शादी करने की जिद कर रही थी लेकिन युवक और उसके घरवालों ने विरोध जताया था। इससे तंग आकर ही छात्रा ने जान दे दी है। मामले में सनी और उसकी मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें