आजकल छात्रों में गुस्सा किस कदर बढ़ता जा रहा है, इसका जीता जागता नमूना देखने को मिला महाराष्ट्र के अहमदनगर में। यहां के एक स्कूल में छात्रों ने ही अपने साथी छात्र की जान ले ली है।
पुलिस का कहना है कि छात्रों ने उसकी हत्या इसलिए कर कि वह एक लड़की को घूरता था। यह घटना स्कूल परिसर में ही घटित हुई है। पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय मृतक किरण गोरक्ष सोनवाणे राजपुर संगमनेर तहसील के नूतन स्कूल का सातवीं कक्षा का छात्र था।
स्कूल का संचालन प्रगति शिक्षण संस्था द्वारा किया जाता है। पुलिस ने अनुसार किरण का सिर पहले स्कूल की बेंच पर और फिर स्कूल के पेड़ में मारा गया। घटना 26 जून की है। मारपीट के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां एक जुलाई को उसकी मौत हो गई।