फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर बनाए संबंध, फिर धोखा

Fri, 20 Jun 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक शहर के एक मोहल्ले में रह रही विधवा अनपढ़ महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने पहले स्वयं उसके साथ संबंध बनाए और बाद में अपने साथियों के भी बनवा दिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने शादी के नाम पर उसके साथ फोटो खिंचवाएं और उसका मकान भी हड़प लिया।

महिला बुधवार की शाम एसपी कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंप दी है।

महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह विधवा है और भैंस रखकर दूध बेचकर घर का गुजारा करती है।

दोस्तों के साथ आकर करता था अनैतिक कार्य

उसके दो बेटियां व एक बेटा है। इनमें एक लड़की शादीशुदा है। उसने आरोप लगाया कि करीब 5-6 माह पहले राहुल नाम का एक व्यक्ति आया और मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ अनैतिक कार्य करता है।

बाद में वह अपने और भी तीन-चार साथियों के साथ आने लगा और वे भी मेरे साथ जबरन अनैतिक कार्य करने लगे। इनमें से एक को वह डांगी नाम से पुकारते थे।

महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले राहुल ने उसे कोर्ट में बुलाया और कहा कि वह उससे शादी कर रहा है इसलिए उसके दस्तावेज तैयार कराने हैं और साथ ही फोटो भी खिंचवाने हैं।
विज्ञापन

महिला ने एसपी से लगाई गुहार

इस पर वह कोर्ट में पहुंच गई। कोर्ट में पहुंचने के बाद नरवाल नाम का व्यक्ति मिला और उसने कहा कि वह वकील है और वह दोनों की शादी करवा सकता है।

इस पर मैं उनकी बातों में आ गई और उन्होंने मेरे व राहुल के साथ-साथ फोटो खींचे।

कुछ दिन बाद पता लगा कि राहुल ने मेरे मकान को नरवाल नाम के व्यक्ति के हाथों बेच दिया है।

महिला ने एसपी से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें