फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के एक शौक के लिए क्या कर डाला!

Wed, 30 Apr 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे अपनी गर्लफ्रेंड को रोज नई-नई कारों में घुमाने का शौक था। लग्जरी कारों में बैठकर वह गर्लफ्रेंड के साथ लांग ड्राइव पर जाता था और तेल खत्म हो जाने के बाद उसे पार्किंग में छोड़ देता था।
विज्ञापन


उसकी गर्लफ्रेंड भी उसकी इसी अदा की दीवानी बन गई लिहाजा उसकी यह लत भी बढ़ती गई।

हम बात कर रहे है राजधानी के एक ऐसे युवक की, जो अपनी गर्लफ्रेंड को नई-नई कार में घुमाने के चस्के में कार चोर बन बैठा।

उसने अपने साथी के साथ मिलकर मात्र दो महीने में 30 कारें चोरी कर लीं।

तेल खत्म होने पर खड़ी कर देता था पार्किंग में

पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास होंडा कार सवार कीर्ति नगर निवासी रवि त्यागी (24) और रघुवीर नगर निवासी रवि (22) को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला कि गाड़ी को भारत नगर से चुराया गया है। रवि त्यागी ने बताया कि वह कीर्ति नगर में कारोबारी की कार चलाता था।

दो तीन माह के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसे गाड़ी में गर्लफ्रेंड को घुमाने का शौक था। साथ ही उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी वह लग्जरी कारों को चुराने लगा।
विज्ञापन

तीन-तीन कारें एक दिन में चुरा लेता था

वह होंडा सिटी की पुरानी चाबी के माध्यम से कार चोरी कर गर्लफ्रेंड को लांग ड्राइव पर ले जाता था। यही नहीं, पेट्रोल खत्म होने पर कुछ कारें उसने रास्ते में भी छोड़ दी थीं।

पूछताछ में पता चला कि रवि अपने हमनाम दोस्त के साथ 13 होंडा सिटी समेत 30 कारें चुरा चुका है। वे एक दिन में तीन-तीन कारों पर हाथ साफ कर चुके हैं।

पुलिस ने उसके कब्जे से 13 होंडा सिटी, 3 वैगन आर, 3 एस्टीम, एक वर्षा, एक मारुति और एक पल्सर बाइक बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि तेल खत्म होने के बाद रवि वाहनों को नारायणा फ्लाईओवर, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, पटेल नगर और ख्याला में पार्क कर देता था। बरामद वाहनों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें