फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिकों के साथ करता था खौफनाक कांड

Wed, 30 Apr 2014 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
समलैंगिक लोगों को सबक सिखाने और इस बुराई को खत्म करने के लिए एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया, जिसे पढ़कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन


समाज से समलैंगिकता मिटाने के लिए इस 28 वर्षीय डॉक्टर ने एक ऐसी योजना बनाई, जिसमें फंसने के बाद समलैंगिक लोगों को मौत ही नसीब होती थी।

हालांकि, पुलिस ने उसकी इस योजना का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

उसने पूछताछ में तीन हत्याओं का जुर्म भी कबूल किया है। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यौन संबंध के बाद मार डालता था उन्हें

पुलिस के मुताबिक पेशे से डॉक्टर 28 वर्षीय मोहम्मद एजाज समलैंगिकता की बुराई को मिटाने के लिए हत्याएं करता था।

आरोपी पहले फेसबुक के जरिये समलैंगिकों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें अपने ठिकाने पर बुलाकर उनके साथ यौन संबंध बनाता था। इसके बाद उनकी हत्या कर देता था।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने तीन लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली है। हालांकि जांच अधिकारी हसनैन साह ने बताया कि एजाज के उपर पांच समलैंगिक पुरुषों की हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन

इस्लामी समाज से खत्म करना चाहता था समलैंगिकता

साह ने बताया कि दो और हत्या मामले में उससे पुछताछ चल रही है जो कि इसी तरीके का है। पुलिस इस बात पर अड़ी है कि एजाज ने तीनों पीड़ितों के साथ पहले सेक्स किया फिर बाद में हत्या कर दी।

वहीं, एजाज ने बताया कि वह समाज से समलैंगिकता की बुराई को खत्म करना चाहता था। उसने कहा कि मेरी हरकत से इस्लामी समाज में रहने वाले समलैंगिक ऐसे गुनाह वाले काम करने से बचेंगे।

एजाज की 2011 में शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसने कहा कि मेरा अभियान इस्लामी समाज को समलैंगिकता मुक्त कराना हैं।

एजाज पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें पाकिस्तान दंड संहिता के अनुसार दस साल तक की सजा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें