फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लीलता में फंसे सांसद की पूर्व पत्नी ने दी करियर तबाह करने धमकी

Sat, 02 Jan 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस में नौकरी मांगने आई 17 साल की लड़की से अश्लीलता करने के आरोप में पार्टी से बर्खास्त हुए ब्रिटेन के सांसद सिमॉन डैंक्जुक पर मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिमॉन की पहली पत्नी सोनिया रोसिंगटन ने उनके खिलाफ बड़े सेक्सटिंग स्कैंडल का खुलासा कर करियर बर्बाद करने की दावा किया है।

आरोपी सांसद की पहली पत्नी ने कहा कि उनके पास सिमॉन के करतूतों के बारे में जो जानकारियां हैं उससे उसका करियर तबाह हो जाएगा।
विज्ञापन

अश्लीलता से शर्मसार हुए बेटे बदलेंगे सरनेम

सोनिया ने कहा कि वह जल्द ही अपने पूर्व पति और आरोपी सांसद के खिलाफ कई खुलासे करेंगी जो आरोपी का कैरियर तबाह करने के लिए काफी है।

सोनिया ने मी‌डिया को बताया कि सांसद सिमॉन की शर्मनाक करतूत से उसके बच्चे शर्मसार हो गए हैं। बच्चे अब अपना सरनेम बदलने की सोच रहे हैं क्योंकि अपने पिता पर लगे शर्मनाक आरोपों से मानसिक रूप से परेशान हैं।

सोनिया रोसिंगटन ने कहा कि इस मामले पर अगर एक बार उन्होंने अपना मुंह खोला तो सिमॉन चाहे लेबर पार्टी जैसे कितनी की बड़ी राजनीतिक संस्‍था का सदस्य हो उसका कैरियर तबाह होने से कोई नहीं रोक सकता।

सोनिया ने कहा कि सिमॉन को शर्म आनी चाहिए क्योंकि वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शर्मनाक हरकत की है। सोनिया और सिमॉन का वैवाहिक जीवन 1996 से 2010 तक चला। दोनों से एक 18 साल का बेटा और एक बेटी है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले आरोपी सांसद को उनकी लेबर पार्टी ने गंभीर आरोप लगने के कारण उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें