गुजरात में पटेल समुदाय को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। गुजरात के आरक्षण आंदोलन की अगुवाई कर रहे हार्दिक पटेल व उनके समुदाय के अन्य नेताओं की जेल से रिहाई की मांग को लेकर लोगों ने खुले तौर पर मोर्चा खोल दिया है।
हार्दिक पटेल व उनके समर्थकों की रिहाई की मांग को लेकर पटेल समुदाय के लोगों ने रिहाई तक अपने बच्चों को स्कूल न भेजने का ऐलान किया है।
गुजरात के पटेल समुदाय के करीब 1000 स्कूली बच्चों के परिजनों ने ऐलान किया है कि जब तक हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों को जेल से रिहा नहीं किया जाता वे अपने बच्चों को प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में नहीं भेजेंगे।
पटेल समुदाय के लोगों के इस फैसले से कहीं न कहीं सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। तो वहीं आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन को और बल मिलेगा।