फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता के शरीर को टुकड़ों में काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
27 साल के एक युवक को उसके पिता की हत्या का दोषी पाया गया है। आरोपी युवक ने पिता को पहले टुकड़ों में काटा था और फिर उसकी लाश को एक स्टोर बॉक्स में रखकर, उसके ऊपर टीवी रख दी।
विज्ञापन


आरोपी नाथन रॉबिंसन ने एक चाकू और पंजे से अपने 48 वर्षीय पिता विलियम स्पिलर को इंग्लैंड के बोर्नमाउथ डोरसेट स्थित अपने फ्लैट पर मारा था, जहां वे दोनों साथ रहते थे। ऐसा करने से पहले उसने हॉलीवुड फिल्में देखकर तरीके खोजे थे।

कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि आरोपी ने पिता की हत्या के बाद ग्लासगो का सफर किया और वहां अपने दोस्तों के साथ रहा। उसने दोस्तों को कुछ हॉरर फिल्में भी देखने को दीं, जिन्हें देखकर ही उसने मर्डर किया था।
विज्ञापन


सुनवाई कर रहे जजों ने महज डेढ़ घंटे की कार्रवाई की बाद आरोपी रॉबिंसन को दोषी करार दिया। हालांकि वह बार-बार हत्या की बात से इंकार करता रहा।

ऐसे छिपाया हत्या का राज

डेली मेल के मुताबिक, रॉबिंसन ने पिता की हत्या के बाद उसके पास रखे करीब 77 हजार से भी ज्यादा रुपए चुरा लिए। उसने हत्या करने से पहले लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बना रखा था और इसके लिए उसने एक किट भी खरीद रखी थी। जिसका इस्तेमाल करके उसने घर साफ किया था।

आरोपी ने अपने पिता की हत्या का राज छिपाने के लिए उसका फोन इस्तेमाल किया और लगातार अपने पिता के पार्टनर ग्लेनी मॉलीनॉक्स के अलावार उनके दोस्तों को संदेश भी भेजता रहा।

हालांकि जब उनके पार्टनर को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में इसकी सूचना दी जिसके बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विलियम ‌की लाश को स्टोर बॉक्स से बरामद किया था।

आरोपी ने उसकी हत्या के बाद घर को अच्छे से साफ करने की कोशिश की थी लेकिन उसके पड़ोसियों ने इस बात की शिकायत की थी कि छत से गुलाबी रंग का लिक्विड गिर रहा है। घटना का खुलासा होने के बाद आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए और कहा कि उसे कुछ भी याद नहीं है।

'पिता ने किया शोषण, मां बनी वेश्या'

आरोपी बेटे ने बताया कि उसके पिता और उनके एक अन्य दोस्त ने मिलकर बचपन में कई बार उसका शोषण किया। उसकी मां एक वेश्या के तौर पर काम करती थी। जिसका विज्ञापन एक दिन उसके हाथ लग गया। मां के काम का विज्ञापन देखकर उसका खून खौल उठा और वह परेशान रहने लगा।

उसने अदालत को बताया कि मां के काम की वजह से वह पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाया और उसे पढ़ाई अधूरी छोड़ने पड़ी।

हालांकि विपक्षी वकील ने अदालत को बताया कि हत्या के पीछे मुख्य वजह पैसे थे। आरोपी ने अपने पिता से करीब 35 लाख रुपए (£36,000) उधर ले रखे थे।

इसके अलावा उसने पिता की हत्या के बाद उसके पास रखे करीब 77 हजार रुपए भी चुरा लिए ताकि वह पार्टी कर सके और अपनी मां को बिस्टल में घुमा सके।

अदालत ने पूरा मामला सुनने के बाद फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी को सिर्फ एक ही सजा दी जा सकती है और वह है उम्रकैद की सजा। हालांकि जज ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जेल में सजा काटने के दौरान अच्छे व्यवहार के चलते या फिर पैरोल पर भी रिहा हो सकता है।
विज्ञापन

तो ये है असली वजह

आरोपी ने अदालत में कबूल किया कि उसने पैसों के लिए पिता की हत्या की है। उसने अपने पिता से लाखों रूपए ल‌िए थे जिन्हें चुकाना मुश्किल हो रहा था। इसी बात पर उन दोनों के बीच 16 मई 2013 को बहस भी हुई।

इसी के बाद आरोपी ने अपने पिता का खून कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि उसके पिता की चीखें सुनाई दे रही थीं और वह बार-बार एंबुलेंस बुलाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन उसने एंबुलेंस नहीं बुलाई।

उसने अपने पिता पर तब तक चाकू से वार किया जब कि उनकी मौत नहीं हो गईद्घ इसके बाद उसने उनके शरीर के टुकडे-टुकड़े करके स्टोर बॉक्स में रखकर उसके ऊपर टीवी रख दी।

हालांकि बाद में सुनवाई के दौरान उसने पुलिस और अदालत दोनों को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि उसे कुछ भी याद नहीं है, लेकिन बाद में उसे सब कुछ साफ-साफ बताना ही पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें