फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी के शौच नहीं जाने से परेशान है मुंबई पुलिस

Tue, 13 Aug 2013 03:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन झपटमारों की रफ्तार का अंदाजा हमें है, लेकिन चालाकी के मामले में वे कितने आगे हैं, यह मुंबई के एक चेन झपटमार की हरकतों ने बताया।
विज्ञापन


22 साल के एक चेन झपटमार ने दिंडोषी पुलिस की नाक में दम कर रखा है। वह चार दिन पहले सोने की चेन निगल गया था। लेकिन पुलिस चेन हासिल नहीं कर पा रही।

दरअसल, इमरान शेख न तो ठीक से खाना खा रहा है और न ही शौच जा रहा है, जिसकी वजह से पुलिस को चेन नहीं मिल रही।

उसने गोरेगांव में सुनंदा कदंब नाम की महिला की चेन उड़ाई थी, जिसका दाम 37,500 रुपए है। वहां से गुजर रही पुलिस ने उसका पीछा किया।

पुलिस को करीब आता देख आरोपी ने चेन का एक हिस्सा निगल लिया। आधा हिस्सा उसकी जेब से मिला, लेकिन पुलिस को जल्द पता चल गया कि आधा उसके पेट के अंदर चला गया है।
विज्ञापन


शेख को बोरिवली के भगवती अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां चेन के पेट में होने की पुष्टि हुई। पुलिस का कहना है, 'न वह ठीक से खा रहा है और न ही शौच जा रहा है। वह बिलकुल सहयोग नहीं कर रहा।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें