फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से किया कुकर्म, शिकायत करने पर परिजनों को पीटा

Thu, 16 Jan 2014 11:39 AM IST
अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोस का एक किशोर उसे खेत में ले गया और उससे कुकर्म किया। घटना के बारे में किसी से जुबान खोलने पर उसने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बच्चे के परिजन जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है।

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने सोमवार को अपने छह वर्षीय बेटे के साथ थाने पहुंचकर बताया कि उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। गांव का ही एक किशोर उसे अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया और कुकर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी किशोर ने इस बारे में घरवालों को बताने पर पीड़ित बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। बच्चा रोता बिलखता किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई।

आरोप है कि घटना का विरोध कराने के लिए जब वह परिजनों को लेकर आरोपी के घर पहुंचा, तो आरोपी के परिजनों ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया।

बच्चे के पिता ने किशोर के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अरविंद पुंडीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें