फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई ये अभिनेत्री

Wed, 03 Sep 2014 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक हाईप्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें एक तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री स्वेता वासू भी शामिल है।
विज्ञापन


एक अग्रेजी अखबार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्यबल ने तेलुगू अभिनेत्री की संलिप्तता वाले एक वेश्यावृति रैकेट का भंडाफोड़ कर एक दलाल को गिरफ्तार किया है जो टॉलीवुड में सहायक निर्देशक है।

इस स्पेशल टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एन कोटि रेड्डी ने कहा कि भरोसेमंद सूचना पर आयुक्त कार्यबल (पश्चिम क्षेत्र) की टीम ने बंजारा हिल्स में एक होटल में जाल बिछाया और अभिनेत्री एवं आयोजक बालू को पकड़ा जो कथित रूप से देह व्यापार में शामिल थे।
विज्ञापन


रेड्डी ने बताया कि टॉलीवुड में थोड़े समय तक सहायक निर्देशक का काम करने वाले बालू ने पुलिस के नकली ग्राहक से अभिनेत्री की तरफ से एक लाख रुपये में सौदा तय किया। इसमें से 15,000 रुपये बालू ने जबकि बाकी पैसे उस अभिनेत्री ने रखे थे। पुलिस ने अभिनेत्री को सुधार गृह भेजकर बालू को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

तीन लड़कियों के साथ 4 ग्राहक गिरफ्तार

वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की एक विशेष टीम ने जेपी कॉलोनी में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जेपी कॉलोनी मुजफ्फरपुर का सबसे पॉश इलाका माना जाता है।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान वहां से तीन लड़कियों के साथ चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि वहां से पकड़ी गई लड़कियों ने जबरन देह व्यापार कराने की बात कही है।

पुलिस की पूछताछ में कई ऐसे लोगों के नाम की जानकारी मिली है जो इस धंधे में शामिल हैं। इसके तार पटना, दरभंगा, समस्तीपुर, बिहारशरीफ समेत कई जिलों से जुड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें