फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मिलीं 7 विदेशी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान धंधे से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। रविवार को मर्रीपालेम में इंस्पेक्टर सईद मोहम्मद के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एम. रामू और एम. लक्ष्मी ने एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा शुरू किया था। वह पिछले कुछ महीनों से वहां स्थानीय लड़कियों को पैसों और नौकरी का लालच देकर वेश्यावृत्ति करवाना शुरू किया था।

सिटी टास्क फोर्स ने फ्लैट से 9000 रुपए कैश सीज किया और साथ ही दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को कंचारापालेम (एयरपोर्ट जोन) पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

हैदराबाद: 7 विदेशी महिलाओं से जबरन देह व्यापार

उधर, हैदराबाद में भी बीते सप्ताह पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यहां से 7 बांग्लादेशी सेक्स वर्कर्स को भी छुड़ाया।

पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर की टास्क फोर्स (ईस्ट जोन) ने अंबरपेट और नल्लाकुंटा में चल रहे वेश्यालयों में छापा मारा था। पुलिस ने इन वेश्यालयों के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन सात बांग्लादेशी महिलाओं को छुड़ाया गया है, वे जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारी गई थीं। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें