अपने सौतेले बाप की हैवानियत से परेशान एक नाबालिग लड़की ने सौतेले बाप की अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया और फिर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया।
हैवान पिता बेटी का शारीरिक शोषण करता था, लेकिन मां को बेटी की शिकायत पर यकीन नहीं हो रहा था। जब मां को बेटी की बातों पर यकीन नहीं हुआ तो उसने अपने सौतेले बाप की काली करतूत का वीडियो बना डाला।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुंबई के कल्याण की है। वहां के कोलसेवाडी में रहने वाली एक महिला ने चौदह साल पहले 58 साल के एक उद्योगपति समसुद्दीन निप्पलवाला से दूसरी शादी की।
बेटी के साथ करता था अश्लील हरकतें
महिला को पहले पति से एक बेटी है। वह अपनी पंद्रह साल की बेटी के साथ कल्याण पूर्व के एक इलाके में रहती है। समसुद्दीन अपनी पत्नी से मिलने के लिए रोजाना उसके घर जाता था।
लगभग दो सालों से समसुद्दीन रोजाना पत्नी के नौकरी से आने के पहले ही घर चला जाता और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था। बच्ची ने सौतेले बाप की करतूत अपनी मां को बताई लेकिन मां को यही लगता कि समसुद्दीन ऐसा नहीं कर सकता।
जब मां को बेटी के बातों पर यकीन नहीं हुआ तब बेटी ने सुसाइड नोट लिख आत्मह्त्या की ठान ली। इसमें उसने साफ लिखा कि मां को मेरी बातों पर यकीन नहीं है तो मेरा मर जाना बेहतर है। समय रहते चिट्ठी हाथ लग गई और मां ने बेटी को फिर समझाया।
मां को पछतावा, क्यों नहीं मानी बेटी की बात
जब भी मां अपने पति से इस बारे में पूछती, समसुद्दीन यही कहता मेरे लगाव को बेटी गलत समझ रही है। मैं अपनी बेटी के साथ ऐसा कभी नहीं कर सकता।
आखिर एक दिन जब सौतेला बाप घर आया, तो उसके इरादे को भांप कर लड़की ने अपने मोबाइल को चार्जिंग लगाने के बहाने उसकी रिकार्डिंग ऑन कर दी, जिसमे समसुद्दीन की बेटी के साथ की जानेवाली सारी अश्लील कैद हो गई।
हकीकत जानने के बाद मां अपने बेटी को लेकर कोलसवाडी पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां पुलिस ने सौतेले बाप समसुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया।
अब मां को पछतावा हो रहा है कि उसने अपनी नाबालिग बेटी की बात क्यों नहीं मानी।