फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले पैसे तो पुरुष कर्मचारी को निर्वस्त्र कर किया यौन शोषण

Thu, 08 Oct 2015 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलुरु में चलती बस में कॉल सेंटर की एक महिला कर्मचारी के गैंगरेप के बाद अब पुरुष कर्मचारी का यौन शोषण सामने आया है। यह मामला यौन दो दिन पहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे का है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक टैक्सी ड्राइवर और उसके साथ बैठे दो लोगों ने बस स्टैंड पर खड़े कर्मचारी को अगवा कर लिया और फिर ड्राइवर को गाड़ी की हेड लाइट बंद करने के लिए कहा। इसके बाद उसे एक एटीएम मशीन के पास ले गए।

बताया जा रहा है कि एटीएम पहुंच कर आरोपियों ने अगवा किए कर्मचारी से उसका एटीएम कार्ड मांगा और फिर से एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की। लेकिन  कर्मचारी के एटीएम में पैसे नहीं मिले तो वो बौखला गए और कर्मचारी के साथ बेहद गंदा सुलूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वस्‍त्र कर गाड़ी में किया यौन शोषण

पुलिस के अनुसार, ड्राइवर के अलावा गाड़ी में मौजूद दो लोगों ने कर्मचारी के एटीएम से पैसे न मिलने पर उसके साथ बेहद गंदा सुलूक किया।

आरोपियों ने ड्राइवर से कहा कि रगीगुड्डा की ओर गाड़ी ले चले। गाड़ी के सुनसान इलाके में पहुंचते ही आरोपियों ने कर्मचारी की पिटाई की जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद एक आरोपी ने उसका यौन शोषण किया।

कर्मचारी जब आरोपियों के चंगुल से छूटने पर अपने दोस्त को फोन की किया और घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़ित कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी किरन और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें