फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिवरी मैन को गोली मार लैपटॉप ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरियर देने आए एक प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन कर्मचारी को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश लैपटॉप लूट कर चंपत हो गए।
विज्ञापन


घटना गोरखपुर के शाहपुर के कौआ बाग की है जहां बुधवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कुरियर कर्मचारी को गोली मारकर लैपटॉप लूट लिया।

कर्मचारी के दाहिने पैर में लगी गोली पार हो गई है। नौसड़ का रहने वाला रवि श्रीवास्तव आरएमएस कंपनी में कर्मचारी है। रेलवे बालिका इंटर कॉलेज शाहपुर के पते पर सुधीर पांडेय नाम से मंगाए गए मिनी लैपटॉप की डिलिवरी देने बुधवार की दोपहर 2:30 बजे कॉलेज के पास लैपटॉप की डिलिवरी देने आया था।
विज्ञापन

लैपटॉप के पैसे मांगे तो मार दी गोली

एक बाइक से आए तीन युवकों डिलीवरी रिसीव करने के बाद भागने लगे। रवि ने रोककर लैपटॉप के 14500 रूपये मांगे तो हाथापाई कर ली और इस दौरान एक बदमाश ने पिस्टल से गोली मार दी।

वारदात के बाद बदमाश रेलवे कॉलोनी की तरफ भाग निकले। रवि को पुलिस ने रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। शाहपुर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम फोन नंबर के आधार पर बदमाशों की छानबीन कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें