चेन्नई में एक लड़की पर जबरन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का टैटू बनवाने का मामला गरमा गया है। चेन्नई स्थित अधिकार संस्था ने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है।
उन्होंने आयोग से उन दोषी एआईएडीएमके नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने किशोरी को जबरन टैटू बनवाने के लिए बाध्य किया। ये पूरा मामला 23 फरवरी का है जब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्मदिन मनाया जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से 'चेंज इंडिया' नाम की संस्था ने इस पूरे मामले पर एक याचिका मानवाधिकार आयोग को भेजी है। इसमें आरोप लगाया कि पूरा मामला एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस घटनाक्रम के दौरान ओ पन्नीरसेल्वम समेत जयललिता सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे।