फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के वैशाली में एक और इंजीनियर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को बिहार में दो इंजीनियरों की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है और बिहार के वैशाली में एक और इंजीनियर की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


मृतक का नाम अंकित झा था, जो रिलायंस टेलिकॉम कंपनी में एक इंजीनियर के पद पर काम करता था। सोमवार की सुबह अंकित का शव पटना जिले से 60 किलोमीटर दूर वैशाली में मिला।

अंकिट की हत्या गला काटकर की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को भी हुई थीं दो हत्याएं

शनिवार को ही दो प्रोजेक्ट इंजीनियर ब्रजेश कुमार और मुकेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। उन पर मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात लोगों ने हमला किया था।

जिस समय इंजीनियरों पर हमला हुआ, उस समय वह दरभंगा-कुशेश्वरस्थान हाइवे का मुआयना कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इन दोनों इंजीनिरों की हत्या फिरौती न देने  पर की गई थी।

सोमवार को उन दोनों इंजीनियरों की हत्या से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया था। निर्माण की जगह पर पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी, लेकिन हमले के समय वहां कोई नहीं था। इस मामले में एक पुलिसवाले को भी बर्खास्त किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें