फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवर' और 'ससुर' ने किया गैंगरेप, जान से मारने की धमकी

Sat, 16 Nov 2013 11:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में घर में घुसकर चाकू की नोंक पर 27 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

न्यू अशोक नगर थाना पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मध्य प्रदेश निवासी पीड़िता सुधा (बदला हुआ नाम) अपने 23 वर्षीय पति के साथ न्यू अशोक नगर में किराए पर रहती हैं। पति नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है।

पुलिस के मुताबिक, सुधा ने अपने पूर्व पति और दो बच्चों को छोड़कर दूसरे युवक से शादी की थी।

सुधा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात को उसका पति ड्यूटी पर था। इस बीच रात करीब 11 बजे चार लोग जबरन उसके कमरे में दाखिल हुए। चारों ने चाकू की नोंक पर उसके पैर बांध दिए।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक बाद में आरोपियों ने बारी-बारी से रेप किया। करीब आधा घंटा घर में रुकने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डर की वजह से रात को सुधा ने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


सुबह जब उसका पति आया तो सारी बात बताई। दोनों थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।

पीड़िता के बयान पर फौरन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता ने अपने पूर्व पति के भाई, चाचा और दो अन्य रिश्तेदारों पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें