फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर छूटी बलात्कारी की टोपी, वापस लेने गया तो पकड़ा गया

Mon, 06 Jul 2015 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुमेल अहमद नाम के आरोपी ने एक लड़की का बलात्कार किया और मौके पर ही उसे छोड़कर भाग गया। लेकिन उसकी टोपी वहीं पर छूट गई। शुमेल को जब अपनी टोपी की याद आई तो वह उसे लेने फिर वहीं पहुंच गया जहां बलात्कार को अंजाम दिया था। फिर क्या मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मामला ब्रिटेन का है। बताते हैं जहां पर बलात्कार की घटना का अंजाम दिया गया था वहां पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी। पुलिस को मौके से एक झाड़ी से आरोपी की टोपी भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

टोपी में मिला आरोपी का डीएनए

मिरर ऑनलाइन के अनुसार, आरोपी 21 वर्षीय अहमद जो कि विश्‍वविद्यालय का छात्र भी है, एक युवती की गर्दन पकड़कर अपने घर के पास ही झाड़ियों के पीछे ले गया और उसका बलात्कार किया। अदालत में मामले की सुनवाई में पता चला कि वह पीड़िता का बलात्कार करने से पहले उसकी पिटाई भी की थी।

कोर्ट को जानकारी दी गई है कि आरोपी अहमद ने किशोरी के चेहरे पर प्रहार किया है जिससे उसके जबड़े पर फ्रैक्चर आ गया है। पुलिस ने मौके पर से बरामद की गई हमलावर की टोपी का डीएनए टेस्ट कराया तो वह डीएनए शुमेल अहमद का ही निकला।

बताते हैं कि घटना के 90 मिनट बाद ही शुमेल अपनी काली रंग की टोपी लेने पहुंच गया। इस टोपी को पहन कर शुमेल बेसबॉल खेलता था।

अदालत ने अब आरोपी शुमेल को युवती से रेप करने और लूटपाट के इरादे से हमला करने के आरोप में 14 साल के कैद की सजा सुनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें