कनाडा की युवती से गोवा में रेप की घटना सामने आई है, इस मामले में जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पर्नेम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर देवेंद्र गाड के मुताबिक लद्दाख निवासी एलन ने शुक्रवार सुबह कनाडाई युवती से मित्रता करने बाद रात में उसके साथ दुष्कर्म किया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि वे दोनों एरंबोल बीच पर मिले और साथ में बियर पी। इसके बाद वह रात में पीछा करते हुए गेस्ट हाउस पहुंचा और युवती के साथ मारपीट के बाद उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस नेशनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसके पूर्व में हुए अन्य अपराधों में शामिल होने की जांच भी की जा रही है।