फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस, ट्रक के ड्राइवर केविन में जरूरी होगा एसी : गडकरी

Sun, 20 Dec 2015 04:56 AM IST
एजेंसी / इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा है कि केंद्र सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रही है। इनमें बसों व ट्रकों में ड्राइवर केविन का वातानुकूलित होना अनिवार्य करना शामिल है।
विज्ञापन


इंडियन रोड कांग्रेस सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि देश में हर साल 1।5 लाख लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान चली जाती है और तीन लाख लोग घायल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रति वर्ष करीब पांच लाख दुर्घटनाएं होती हैं और इसे हम पचास फीसदी तक कम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों की इंजीनियरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, अन्यथा भविष्य में यदि रोड बनाने में हुई गलती को सड़क दुर्घटना का कारण पाया गया तो रोड डीपीआर बनाने वाले के खिलाफ केस किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोड बनाने के लिए भू-अधिग्रहण योजना को स्थानीय नेताओं के दबाव में बदला नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें