राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी इलाके में चलती बस में चालक और परिचालक ने कथित तौर पर एक 36 वर्षीय महिला के साथ रेप किया।
पुलिस के मुताबिक पिलानी से हरियाणा के लोहारू जा रही एक स्लीपर बस में चालक और परिचालक ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित महिला को सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए।
महिला ने शिकायत में बताया कि वह बस में अकेली थी। इस बीच पहले परिचालक कालिया(36) और बाद में अज्ञात चालक ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।