रामपुर के टांडा (दढ़ियाल) क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम बारिश से बचने के लिए खड़ी दो नाबालिग छात्राओं को दो शिक्षकों ने मदरसे में खींच लिया।
इसके बाद उन्होंने उनके साथ बलात्कार किया। छात्राओं को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। पीड़ित पिता की ओर से दोनों शिक्षकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं की दो नाबालिग छात्राएं सोमवार शाम किताब लेने के लिए अपनी सहेली के घर जा रही थीं। रास्ते में बारिश आने पर वे गांव के बाहर स्थित एक मदरसे के सामने रुक गईं।
आरोप है कि इस दौरान मदरसे में मौजूद दो शिक्षकों ने छात्राओं को अकेला देखकर उनको धमकाकर खींच लिया। इसके बाद कमरे में ले जाकर छात्राओं को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ बलात्कार किया।