फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से बुलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Tue, 03 Dec 2013 02:02 PM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में रहने वाले एक व्यक्ति की 12 वर्षीय बेटी से इसी मकान में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


यूपी के जिला अलीगढ़ निवासी व्यक्ति ने थाना मुजेसर पुलिस को बताया कि वह यहां संजय कालोनी में अपनी बेटी और एक बेटे के साथ रहता है। वह कबाड़ी का काम करता है।

करीब छह माह पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसने बताया कि इस मकान में उसके मामा की बेटी के साथ यूपी के जिला मथुरा के गांव बड़ौत निवासी हरि सिंह भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह काम पर गया था। घर में उसके दोनों बच्चे अकेले थे। उसकी 12 वर्षीय बेटी ने रविवार को उसे बताया कि 27 नवंबर को हरि सिंह ने उसे बहाने से नीचे बुलाया और दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें