चंडीगढ़ वुमेन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेले जा रहे सब जूनियर स्टेट वुमेन क्रिकट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम ने जीएमएसएसएस-56 की टीम को रोचक मुकाबले में 2 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
टॉस जीतकर जीएमएसएसएस-56 की टीम ने पहले गेंदबाजी को चुना। मैच में आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 102 रन बनाए।
प्रियंका ने 39 नाबाद रन और लवली ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में अंजली ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट, अनीता ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट, बलविंदर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
उधर, रनों का पीछा करने उतरी जीएमएसएसएस-56 की टीम ने 20 ओवर में 100 रन ही बना सकी। अंजली ने 26 और बबली ने 18 रन बनाए।
गेंदबाजी में आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम से पूनम ने 4 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट, ममता ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, मुस्कान ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकट लिया।