फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सौतेली मां से डरकर भागी, 2 दिन तक हुआ रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां से नाराज होकर घर छोड़कर आई एक किशोरी को रास्ते में ट्रेन में मिले एक युवक ने बंधक बनाने के बाद अपने ही घर में उसके साथ दो दिन तक बलात्कार किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे घर ले जाने के बहाने एक गांव में छोड़कर भाग गया। थाने पहुंची किशोरी की ओर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके युवक की तलाश में दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं आया।

पुलिस के अनुसार, किशोरी 14 दिसंबर को जब ट्रेन में सफर करते हुए आ रही थी, तभी शाहजहांपुर शहर के वाजिदखेल मोहल्ला का यह युवक उसे बरेली में मिला था। रास्ते में बातचीत के दौरान युवक ने पूरी बात जान ली और फिर उसे बातों में फंसा लिया। शाहजहांपुर में उतरने के बाद उसे वह अपने घर ले गया।
विज्ञापन

घरवालों ने डांटा तो कर डाला कांड

किशोरी के मुताबिक युवक ने अपना नाम अन्नू बताया था। वह लड़की को दो दिन तक अपने घर में बंधक बनाकर इज्जत लूटता रहा। बाद में जब युवक की हरकत घरवालों को पता चली तो उन्होंने उसे फटकारा। इस पर युवक बुधवार को उसे अपने घर से लेकर निकल पड़ा और किशोरी से उसे उसके घर पहुंचाने की बात कही।

युवक ने उसे निगोही जाने वाले एक डग्गामार वाहन में बैठाया और रोड किनारे पड़ने वाले गांव टिकरी में पुलिस चौकी से थोड़ा पहले छोड़ दिया। किशोरी रोते हुए चौकी पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोरी को थाने ले जाया गया।

वहां पुलिस ने किशोरी की ओर से बहला फुसलाकर अपहरण करने, बलात्कार की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तलाश में रात को दबिश दी गई, मगर वह घर पर नहीं मिला। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मुंबई: स्कूल में 4 साल की बच्ची से रेप

मुंबई में जूनियर केजी में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ उसी के स्कूल सुपरवाइजर द्वारा रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि एक निजी स्कूल में काम करने वाले सुपरवाइजर केसरी उपाध्याय ने 9 दिसंबर को स्कूल टॉयलेट में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना से गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन करने के अलावा स्कूल में तोड़फोड़ भी की। बच्ची अपनी मां के साथ नानी के घर रहती है। उसके पिता काफी समय से लापता हैं। बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपनी नानी को दी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

हालांकि बाद में पीड़िता के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई और मंगलवार को लड़की का बयान रिकॉर्ड किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें