फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली फिर शर्मसार, 13 माह की मासूम से हैवानियत

Sat, 16 Nov 2013 01:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत विहार इलाके में शुक्रवार शाम इंसानियत फिर शर्मसार हो गई। 13 माह की बच्ची के साथ अज्ञात शख्स ने हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


खून से लथपथ मासूम को बेहद गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात बच्ची का ऑपरेशन जारी था। वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बच्ची का परिवार वसंत विहार स्थित शंकर विहार में आर्मी अफसर के यहां सर्वेट क्वार्टर में रहता है। इसके पिता वहीं नौकरी करते हैं।

शुक्रवार शाम पिता किसी काम से बाहर चला गया। बच्ची घर में सो रही थी। इस बीच उसकी मां बच्ची को घर में अकेला सोता हुआ छोड़कर पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के यहां चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद मासूम की मां घर पहुंची तो उसने बच्ची को खून से लथपथ बिस्तर पर पाया। बच्ची बेहोशी हालत में थी। बच्ची के पास मौजूद रजाई पर काफी खून लगा था।

बच्ची को तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उसका इलाज जारी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें