फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में इस दुस्साहस पर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sat, 07 Jun 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसकी मिसाल झांसी की एक घटना से मिलती है। झांसी के कसबा टहरौली में एक युवक दुस्साहसिक तरीके से घर के बाहर सो रही किशोरी को उठा ले गया।
विज्ञापन


करीब आधा किलोमीटर दूर ले जाकर उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गर्मी की वजह से टहरौली निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। नजदीक में बिछी चारपाई पर उनकी 15 वर्षीय बेटी सो रही थी। रात करीब साढ़े बारह बजे एक युवक वहां आया और दुस्साहसिक तरीके से किशोरी का मुंह दबा लिया।

जानवर की तरह किशोरी को दबोच ले गया

किशोरी छटपटाई, लेकिन युवक उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गया। खास बात यह रही कि इस घटना की जानकारी पास में सो रहे परिवार के सदस्यों को नहीं हो सकी।

युवक किशोरी को करीब आधा किलो मीटर दूर सुनसान इलाके में स्थित पाठक वाला कुआं के पास ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह वहां से भाग गया।

इधर, रात करीब एक बजे परिजनों की आंख खुली तो चारपाई पर किशोरी को नहीं पाया। घर के अंदर होने की संभावना पर उन्होंने किशोरी को पुकारा, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

परिजनों को भी नहीं हुई जानकारी

शोर को सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। कुआं के पास उन्हें किशोरी पड़ी मिल गई।

उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों व अन्य लोगों को दी। रात में ही क्षेत्र के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने तुरंत उसका मेडिकल परीक्षण कराया।

देर रात थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ धारा 376 व 3/4पास्को में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ टहरौली ने बताया कि आरोपी युवक को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें