एक कलियुगी भतीजे ने अपने ही सगे चाचा के साथ कुछ ऐसा किया कि संबंधों पर से भरोसा उठ जाएगा। शायद किसी ने सच कहा है कि जमीन-जायदाद का लफड़ा आदमी को बर्बाद कर देता है।
ऐसा ही कुछ हुआ फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर पर हुए जानलेवा हमले के
मामले में जिसमें सीआईए बड़खल ने नया खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में
ट्रांसपोर्टर व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में खुलासा हुआ
कि ट्रांसपोर्टर ने जमीन विवाद के चलते सगे चाचा को फंसाने के लिए खुद पर
गोली चलवा कर थाना सारन में हमले का झूठा मामला दर्ज कराया था।