सेक्स अपराध के मामले में ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कामंस’ के डिप्टी स्पीकर नाइजेल इवांस को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
इवांस, प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं।
अभियोजन पक्ष ने बताया कि उन पर सात पुरुषों से रेप, यौन शोषण और अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं। हालांकि इवांस ने इन आरोपों को गलत बताया है।
मंगलवार को आरोपों की घोषणा के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि तीन बार उनसे पूछताछ की जा चुकी है।
उन्हें पहली बार मई में गिरफ्तार किया गया था।