गुजरात में राजकोट के मशहूर स्कूल के प्रिंसिपल ने अय्याशी में रिकॉर्ड कायम किया है। 43 साल के इस प्रिंसिपल ने महज सात सालों दो महिलाओं से प्रेम विवाह करने, नवीं कक्षा की दो लड़कियों का अपहरण करने समेत आठ महिलाओं से संबंध बना चुका है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, करीब 16 साल की उम्र की दो लड़कियों को अपहरण कर करीब एक साल तक बलात्कार किया था जो अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई जारी है।
आरोपी प्रिंसिपल का नाम धवल त्रिवेदी बताया जा रहा है जिसे दो छात्राओं के अपहरण के दो साल बाद 14 जुलाई को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। त्रिवेदी ने राजकोट के पदधारी छात्रावास से नवीं की दो छात्राओं को अगवा कर लिया था।