फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मॉडल के साथ करने लगा बदसलूकी

Tue, 01 Apr 2014 04:10 PM IST
टीम डिजिटल /रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर के एक बड़े होटल में एक मॉडल के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई है। जबरदस्ती उसी होटल के एक वेटर ने की है।
विज्ञापन


इस दौरान वह मॉडल घायल भी हो गई है और उसका रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। वेटर विजय कुमार खुंटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से आईं एक चर्चित टीवी सीरियल की अभिनेत्री की बहन और मॉडल रायपुर के बड़े होटल सिमरन में ठहरी हुई थी।

रायपुर का रहने वाला है युवती का ब्वायफ्रेंड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उस युवती का ब्वायफ्रेंड रायपुर का रहने वाला है,लेकिन मुंबई में बिजनस करता है। दोनों के बीच कुछ अरसे से अफेयर है।

युवक ने अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए मॉडल युवती को बुलवाया था। दोनों की शादी होने वाली है। युवती मुंबई से शुक्रवार को रायपुर आकर होटल सिमरन में ठहरी थी।

बताया जाता है कि पहले ही दिन आरोपी वेटर विजय कमरे में भोजन का ऑर्डर लेने के बहाने युवती के पास गया और उसकी तारीफ कर मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती ने मना कर उसे भगा दिया।
विज्ञापन

मॉडल को पार्किंग में पकड़ करने लगा जबरदस्ती

अगले दिन भी वेटर उसे दोबारा परेशान करने पहुंच गया। उसने शनिवार को भी उससे जबर्दस्ती बातचीत करने की कोशिश की। रविवार सुबह 10 बजे युवती पार्किंग में गई तो वहीं आरोपी विजय भी पहुंच गया।

वहां उसने मॉडल को पकड़ लिया और उससे जबरदस्ती करने लगा।

वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी,लेकिन गिरकर जख्मी हो गई। बाद में हंगामा होने के बाद वहां होटल के अन्य कर्मचारीभी पहुंच गए। घायल युवती को समता कालोनी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वेटर विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें