फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह की सजा: बेटी, दामाद और समधन को पिलाया तेजाब

Wed, 02 Oct 2013 02:05 AM IST
अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजद्वारा में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने पांच लोगों के साथ मिलकर ननद के घर आई अपनी बेटी, दामाद व समधन को तेजाब पिला दिया। तेजाब पिलाए जाने से तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डाक्टर भी तीनों की हालत खराब होने की वजह तेजाब पीना बता रहे हैं। हालांकि पुलिस किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर चौकी क्षेत्र के चौधरपुर निवासी मदीना अपने बेटे सद्दाम और बहू फरीन के संग अपनी बेटी शहाना के राजद्वारा मोहल्ले में स्थित ससुराल में आई थी।

शहाना के मुताबिक फरीन के मायकेवाले मुरादाबाद के मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के भोजपुर की मिलक गांव में रहते हैं। फरीन का प्रेम विवाह सद्दाम के संग कुछ समय पहले हुआ था। तब से फरीन और उसके मायके वालों केबीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


शहाना का कहना है कि मंगलवार की दोपहर में वह अपने कमरे में थी, जबकि उसकी मां-भाई व भाभी दूसरे कमरे में थे।

शहाना का आरोप है कि फरीन के मायके वाले अचानक कमरे में आए और फरीन उसके पति सद्दाम व उसकी सास पर हमला बोल दिया और उन्हें जबरन तेजाब पिला दिया। घटना को अंजाम देने केबाद आरोपी फरार हो गए।

तेजाब पीते ही तीनों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने हालत बिगड़ते देख तीनों को बाहर रेफर किया है।

डाक्टरों ने भी तेजाब पीने की पुष्टि की है। सात घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को इस घटना की जानकारी ही नहीं है। कोतवाली पुलिस देर शाम तक इस तरह की किसी भी घटना होने की जानकारी से इंकार करती रही।

फरीन बोली: अपने संग ले जाना चाहते थे घर वाले
तेजाबी हमले की शिकार हुई फरीन का कहना है कि उसका निकाह सद्दाम से हुआ था। वह उससे प्रेम करती थी। निकाह के बाद से ही उसके परिवार वाले विरोध किया करते थे। वह अपनी ननद शहाना के घर आई थी।

अचानक उसके पिता व अन्य साथी ननद के घर जा पहुंचे और उसे व उसके पति सद्दाम व सास को जबरन तेजाब पिला दिया है। उसका कहना है कि परिवार केलोग उसे जबरन ले जाना चाहते थे, लेकिन इससे उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर जबरन तेजाब पिला दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें