फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के एक नंबर ने खोल दी नाजायज रिश्ते की पोल

Thu, 12 Dec 2013 03:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला और एक पुरुष आठ दिसंबर को एक नवजात बच्ची को दफनाने के लिए एक पार्क में पहुंचे। लेकिन उन्हें लगा कि कोई उन्हें देख रहा है तो वे बच्ची को वहीं फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्हें लगा कि उनके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल सकेगा लेकिन पुलिस ने दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दोनों के बीच नाजायज संबंध की पोल खुल गई। इसमें बाइक का नंबर पुलिस के लिए मददगार साबित हुआ।

टीओआई के अनुसार, दोनों पुणे में इंद्रप्रस्थ गार्डेन के पास दोपहर दो बजे नवजात के शव को लेकर पहुंचे। जब उन्हें लगा कि कोई उनको देख रहा है तो वे नवजात बच्ची के शव को वहीं फेंककर बाइक से भागने लगे। लोगों ने बाइक का नंबर लिख लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यरवडा थाने की पुलिस ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली की एक जोड़ा उसी नंबर की बाइक से पुणे-अहमदाबाद रोड पर एक मॉल में पहुंचने वाला है। तब पुलिस ने दोनों को वहां से पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय महिला की मॉल में काम करने वाले एक सुरक्षाकर्मी से नाजायज संबंध हैं। सुरक्षाकर्मी की बीवी की मौत हो चुकी है।

महिला ने आठ दिसंबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। दोनों अपने नाजायज संबंध को छिपाने के लिए नवजात को दफनाने आए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें