फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृति रोकने के खिलाफ वेश्या जाएगी कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के कई देशों में वेश्यावृत्ति का धंधा गैरकानूनी होने के बावजूद खुलेआम चल रहा है। आयरलैंड में वेश्यावृत्ति को गैरकानूनी घोषित करने वाले कानून के विरोध में अब एक वेश्या ने आवाज उठाई है।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड की रहने वाली 37 वर्षीय लॉरा ली ने कहा कि वेश्यावृत्ति को गैरकानूनी घोषित करके सरकार महिलाओं की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। लॉरा ने अपनी लड़ाई से पहले कानून के जानकारों की टीम भी एकजुट की है और अब यूरोपियन कोर्ट में केस दायर करेगी।

बता दें कि लॉरा बीते 18 साल से वेश्यावृत्ति के धंधे में है। वह स्कॉटलैंड से आयरलैंड आती-जाती है और मां होने के साथ ही अपनी पढ़ाई और दूसरे कामों को भी बराबर समय देते हुए वह सेक्स वर्कर के तौर पर काम कर रही है।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड जैसा सुख देती है ये वेश्या!

डेली मेल के अनुसार, लॉरा ने कहा, '''मेरा काम बिल्कुल अलग है। मैं अपने ग्राहकों को प्रेमिका जैसा सुख देती हूं और विकलांगों व अशक्त लोगों की भी मदद करती हूं। मेरे ग्राहक तीन कैटेगरी के होते हैं।'

उसने आगे बताया कि पहली कैटेगरी में आने वाले ग्राहक युवा लड़के होते हैं, जो ज्यादा पोर्न फिल्में देखते हैं और हर समय अच्छे सेक्स का ही ख्वाब देखते हैं। उनके साथ रहना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन वे काफी अच्छे होते हैं।

उसने यह भी कहा कि 20 साल की उम्र में जिन लोगों की शादी हो जाती है वो 50 साल की उम्र तक आते-आते सेक्स से दूर होने लगते हैं, इसकी वजह उनकी पत्नियां होती हैं और फिर वे वेश्यालय का रुख करने लगते हैं।

ग्राहकों की तीसरी कैटेगरी उन लोगों की है, जिनकी पत्नियां मर जाती हैं, या फिर वे बिल्कुल अकेले होते हैं। ऐसे लोगों को सिर्फ किसी का साथ चाहिए, इसके अलावा कुछ नहीं।
विज्ञापन

98 फीसदी सेक्स वर्कर हैं खिलाफ

लॉरा ने कहा कि ग्राहक चुनते समय वह काफी सावधान होती है और इस बात को लेकर जब आश्वस्त होती है कि वह सुरक्षित है, तभी कहीं जाती है। खासकर तब जब कोई ग्राहक उसे लंबे समय के लिए बुक करता है।

लॉरा ने बताया कि 1 जून से देश में ऐसा कानून लागू होने वाला है जिसके बाद अगर कोई पैसे देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यानि पैसे देकर सेक्स करना पूरी तरह गैरकानूनी होने जा रहा है।

यह ऐसा पहला कानून है जो यूके में सबसे पहले उत्तरी आयरलैंड में वेश्यावृत्ति को गैरकानूनी करने जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश की 98 फीसदी सेक्स वर्कर इस कानून के खिलाफ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें