फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुजारी समेत 13 अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए देह व्यापार को लगातार बढ़ावा मिल रहा है और पुलिस को भी इनका भंडाफोड़ करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस रैकेट के भंडाफोड़ के बाद पुलिस अब इसकी दूसरी शाखाओं की खोज में जुट गई है।
विज्ञापन


ताजा मामला तिरुवनंतपुरम का है। पुलिस ने ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके 9 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनकी पहचान जिजू नायर (30), सनिश (27), जोसेफीन प्रकाश (28), प्रदीश (39) और नासिर (43) के रूप में की है। इनके अलावा गिरफ्तार महिलाओं में ज्योति (28), शीबा (30), शुभा (37), शोभा (38), अवस्थी (42), सशिकला (30) और नीतू (19) की भी पहचान हुई है।

रैकेट में ऐसे आते थे ग्राहक

कझक्कूट्टम सर्किल इंस्पेक्टर केएस अर्जुन ने बताया कि जिजू नायर इस रैकेट का मास्टरमाइंड था और उसी के इशारे पर धंधा चल रहा था। उसके अलावा जो भी लोग गिरफ्तार हुए हैं वे सभी उसके ग्राहक थे।

अर्जुन ने बताया कि नायर एक वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करता था। ग्राहक उससे संपर्क करते थे तो वह उन्हें महिलाओं की तस्वीरें मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजता था। जिनमें से वे किसी एक को पसंद करते थे और डील तय करते थे।

पुलिस के अनुसार, इस गैंग ने इलाके में कुछ घर किराए पर ले रखे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो वहां छापा मारा और मगलवार दोपहर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की थी।

शहर में फैला है सेक्स रैकेट का जाल!

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली है कि शहर में इस रैकेट की और भी शाखाएं हैं, जिनका अब पता लगाया जा रहा है। ये रैकेट बाहरी इलाकों में किराए के घरों में चलाए जा रहे हैं।

साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले नायर को गिरफ्तार किया और फिर वहां काम कर रही महिलाओं और ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया। इन पांच ग्राहकों में सरकारी कर्मचारियों के अलावा मंदिर का पुजारी भी शामिल था।

पुलिस ने बताया कि जहां भी सेक्स रैकेट चल रहा है, वहां छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

पुणे में भी पकड़ा गया सेक्स रैकेट

उधर, पुणे में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने किरकाटवाड़ी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके आठ महिलाओं को मुक्त कराया है। इन्हें जबरन बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी।

एसीपी प्रसाद हसब्निस की अगुआई में पुलिस टीम ने छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंसपेक्टर संजय निकम ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद यहां पुलिस पहुंची थी।

पुलिस ने पुणे के सिंघगढ़ में रहने वाले कपिल महाले (28) और झारखंड के तारा पोत्दार (28) को भी अरेस्ट किया जो ये धंधा चला चला रहे थे। इस दौरान एक शख्स भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश जारी है। ये लोग लड़कियों को लालच देकर लाते थे और देह व्यापार में उतारते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें