फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने ऐसे छुपाए ड्रग्स कि निकालने में आई शर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह की गर्भवती एक महिला ने अपने शरीर में ड्रग्स के 89 पैकेट छुपा कर ले जाने की कोशिश की। हालांकि उसकी यह चाल काम नहीं आई और वह पुलिस के चंगुल में फंस गई।
विज्ञापन


घटना पेंसिलवानिया की है। रिटेल वर्कर के तौर पर काम करने वाली मरीना मैकार्थी (22) को एक वीडियो के जरिए पकड़ा गया था, जिसमें उसकी पैंट के अंदर ड्रग्स के पैकेट नजर आए थे।

आरोपी महिला को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा था, जब वह अपने प्रेमी डेकोटा डनिंग के साथ कार से जा रही थी। उनकी कार की नंबर प्लेट देखकर पुलिस को शक हुआ क्योंकि नंबर प्लेट काफी धुंधली थी। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका था।
विज्ञापन

इस महिला ने कहां-कहां नहीं छुपाया ड्रग

डेली मेल के अनुसार, जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कार का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था और न ही उसका बीमा था। इस कारण उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया और पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

पुलिसवालों को मरीना हरकतों और शरीर को देखकर शक हुआ कि उसने कुछ छुपा रखा है। इसके पीछे एक वजह यह भी थी कि डनिंग के हाथों में सुई के ताजे निशान भी मिले। पुलिस ने गहराई से छानबीन शुरू की तो उनकी पोल खुलती गई।

दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस न्यू जर्सी स्थित डिपार्टमेंट ले गई। जांच के दौरान डिटेक्टिव ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि मरीना अपने पैंट में ड्रग्स के पैकेट भर रही है। गर्भवती होने के कारण उसकी पेट काफी निकला हुआ था, इसके चलते वह पेट के निचले हिस्से में ड्रग्स के पैकेट छुपाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

बाथरूम में जाकर निकाले सारे पैकेट

मरीना पर शक होने के बाद पुलिस ने एक महिला गार्ड को उसके पास रखा। मरीना ने बाथरूम में जाकर ड्रग्स के पैकेट बाहर निकाले। बताया जा रहा है कि उसने कैंडी के जैसे छोटे-छोटे पैकेट में हेरोइन छुपा रखी थी। और उन्हें पैंट के अंदर काफी कड़ाई से बांधा था।

पुलिस ने उसे स्थानीय डॉक्टर को भी दिखाया, हालांकि उसने हॉस्पिटल जाने से मना कर दिया। गर्भवती होने के चलते कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया हालांकि उसे 17 मार्च को कोर्ट में पेश होना था। उसे 60 हजार रुपए ($1,000) जमानत राशि पर रिहा किया गया है।

वहीं, डनिंग को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत समन जारी किया गया और उसे भी छोड़ दिया गया। कोर्ट ने उसे अगली तारीख तक के लिए जमानत दे दी। उसकी कार जब्त कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें