फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट में छुपाई सोने की मोहरें, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी करने वाले शातिर ऐसे-ऐसे तरीके आजमाते हैं कि कस्टम विभाग भी हैरान है। उन्हें पकड़ने में भी कस्टम विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। ताजा मामला अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सोमवार रात कस्टम विभाग ने एक शख्स को 1.05 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। इसकी कीमत 27.37 लाख बताई जा रही है। आरोपी की पहचान पत्नी गुलाम हुसैन के रूप में हुई है।

कस्टम विभाग ने बताया कि स्पाइस जेट में सवार होकर दुबई से अहमदाबाद पहुंचे हुसैन की गतिविधियों पर उन्हें शक हुआ और उसे रोक लिया गया। हालांकि शुरुआत में उसके पास कुछ नहीं मिला लेकिन गहराई से छानबीन की गई तो उसके पास से सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट में छुपाया था इतना सोना

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम विभाग को जांच के दौरान उसके प्राइवेट प्रार्ट से सोने की 9 मोहरें मिलीं। सूत्रों के मुताबिक, हुसैन पहली बार सोने की तस्करी कर रहा था और वह पकड़ा गया।

कस्टम ने बताया कि इस एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का यह आठवां मामला है। जनवरी से लेकर अब तक 65.57 किलो सोना सीज किया जा चुका है। इस दौरान 72 तस्करों को भी हिरासत में लिया गया।

बीते रविवार को भी, ठाणे में रहने वाले शोएब सुलेमान नाम के शख्स को भी सिटी एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। उसके पास 233.28 ग्राम सोना मिला था, जिसे उसने अपने प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें