फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर की ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Mon, 29 Jun 2015 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नौगावां सादात (अमरोहा)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पंजू सराय में चल रहे खनन को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई और चालक चलता ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। इस दरम्यान पुलिस ने दो चालकों को पकड़ लिया, जबकि तीनों ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दिए। रविवार को सुबह छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजू सराय में खनन चल रहा है।
विज्ञापन


इस पर एसओ सतीश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो सामने से बालू लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां आ रहीं थीं। पुलिस टीम ने ट्रैक्टरों को रुकने का इशारा किया। जिस पर चालक ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और चलता वाहन छोड़कर भाग गया।

पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर हटकर अपनी जान बचाई। बाकी दोनों चालक भी चलते ट्रैक्टर छोड़कर खेतों में भागने लगे। पुलिस ने तीनों का पीछा किया। जिनमें से दो को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा फरार हो गया। पुलिस तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन


विज्ञापन

प्रशासन का दावा खोखला, हो रहा खनन

इस मामले से जिला प्रशासन के अधिकारियों का यह दावा खोखला साबित हुआ है कि पंजू सराय में खनन नहीं हो रहा है। यहां दिन दहाड़े खनन हो रहा है, जेसीबी चल रही है और ट्रेक्टर ट्रालियों में बालू मौरंग भर कर भेजी जा रही है।

ठीक यही हालात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर का है। आरोप है कि इस संबंध में डिडौली कोतवाली में तैनात रह चुका दरोगा खनन माफिया की मदद कर रहा है। मुरादाबाद बार्डर के कई गांवों में भी जमकर खनन हो रहा है। प्रशासन के रवैये में लापरवाही और ढिलाई साफ देखी जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें