फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय में दलित महिला इंस्पेक्टर से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात महिला पुलिस इंस्पेक्टर के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि प्लाटून कमांडर ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने प्लाटून कमांडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कमांडर की मां के खिलाफ भी जातिवाचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा है।

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय आरोपी राम दत्त पांडेय सागर जिले में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (एसएएफ) की एक बटालियन में तैनात है। वह पहले कांस्टेबल था लेकिन 2010 में परीक्षा पास करके वह प्लाटून कमांडर बन गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

हेडक्वार्टर में बने शारीरिक संबंध

टीओआई के अनुसार, आरोपी कमांडर और पीड़िता एक दूसरे को कई साल से जानते हैं। 2014 में हेडक्वार्टर में तैनाती के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। उस वक्त रामदत्त ने शादी का वादा किया था और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

ऐसी भी जानकारी मिली है कि वे दोनों पहले साथ में ही रहते थे। हालांकि कुछ दिनों पहले आरोपी अपने वादे से मुकर गया और किसी दूसरी लड़की से शादी करने लगा। पीड़िता को इस बात का पता चला तो उसने उसके परिवार से बात की।

आरोपी के परिवारवालों ने उसी का साथ दिया और महिला इंस्पेक्टर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके ज़लील किया। जिसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी दास्तां सुनाई और शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें