फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील SMS भेजने पर नौसेना कर्मी पकड़ा

Sat, 28 Dec 2013 12:36 AM IST
एजेंसी/विशाखापट्टनम
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना के एक नाविक को एक महिला को अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस नाविक ने मर्चेंट नेवी में काम करने वाले एक शख्स की पत्नी को अश्लील एसएमएस भेजे थे और अनचाहे कॉल किए थे। पुलिस के मुताबिक विशाखपट्टनम में नौसेना के पूर्वी कमान में तैनात नाविक सुभाष दत्ता को कहीं से महिला का मोबाइल नंबर मिल गया था।

इसके बाद उसने महिला के इस नंबर पर अभद्र और अश्लील भाषा में एसएमएस भेजना शुरू किया। वह चार-चार सिम कार्ड का इस्तेमाल कर महिला को फोन करता था। लगातार एसएमएस और अवांछित फोन कॉल से तंग आ चुकी महिला ने यह बात अपने पति को बताई।
विज्ञापन


उसके पति ने इस सिलसिले में मलकापुरम थाने में इस साल 6 सितंबर को शिकायत दर्ज करा दी थी। शिकायत मिलने के बाद मामला साइबर क्राइम छानबीन सेल को सौंप दिया गया। उसने उन अनाम नंबरों का पता लगा लिया, जिनसे महिला को फोन किया जाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने इन नंबरों के आधार पर ही गुरुवार को दत्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए। इस मामले में अभी और छानबीन चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें