फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब में पति के सामने ही युवती को छेड़ने लगे

Tue, 29 Apr 2014 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवा महिला बैंकर से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय नौसेना के पांच कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उपनगरीय इलाके खार के एक पब में महिला से छेड़छाड़ के बाद आरोपी नौसैनिकों ने उनके पति पर हमला भी किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उस पब में महिला अपने पति के साथ आई हुई थी। इसी दौरान एक आरोपी ने महिला पर अभद्र टिप्पणी की, जिसकी वजह से आरोपियों और महिला के पति के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई।

आरोपियों ने पीड़िता के पति को धक्का दे दिया और घूंसा मारा। इसके बाद वे महिला को छेड़ने लगे। इस बीच पब के बाउंसरों ने मामले में दखल दिया और आरोपियों को पब से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

महिला के सुझबुझ से पांचों हुए गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी पब के बंद होने तक बदला लेने के लिए पीड़िता के बाहर आने का इंतजार करते रहे। पीड़िता जब बोरीवली की तरफ ऑटोरिक्शा से जाने लगी तो उन्होंने उनका पीछा शुरू कर दिया। इससे घबराई पीड़िता ने मुंबई पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया।

पुलिस ने पीड़िता से कहा कि वह ऑटोरिक्शा ड्राइवर से कहे कि गाड़ी कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने की तरफ लाए। ऐसा करके पुलिस ने जाल बुना और बोरीवली फ्लाईओवर के नीचे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों को हिरासत में लेकर पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पब के खार पुलिस थाना क्षेत्र में होने के कारण कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने मामले को खार थाने के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

नेवी ने जवानों की इस हरकत पर जताया अफसोस

पुलिस ने बताया कि बोरिवली इलाके से महेश्वर महेंद्र सिंह (26), आशीष जयकिशन (29), तीर्थनाथ दिलपानाथ (25), शाम भंडारे (29) और चंदन मिश्रा (26) नाम के नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया।

खार पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी भारतीय नौसेना में चतुर्थ श्रेणी के कर्मी हैं और नेवल डॉकयार्ड के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में तैनात हैं। आरोपियों के खिलाफ गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने, दंगा करने, छेड़छाड़ करने और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है।

नेवी के जवानों द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत की शिकायत नेवी के आला अधिकारियों से भी कर दी गई है। नेवी ने भी इनकी इस हरकत के लिए अफसोस जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें