फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सम्मोहित कर भाई करते थे गंदी हरकतें'

Wed, 16 Jul 2014 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस के सीजन 5 की एक प्रतियोगी पूजा मिश्रा को तो आपने याद रखा ही होगा। उस शो में उन्होंने काफी विवाद किए थे।
विज्ञापन


एक बार फिर पूजा मिश्रा चर्चा में हैं। पूजा ने दो लोगों पर उन्हें सम्मोहित करके उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

मॉडल से अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रोहित नारंग उर्फ टिमी और उनके भाई राहुल उर्फ जिमी ने उनका उत्पीड़न किया है।

टिमी नारंग ऐक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के पति हैं और राहुल नारंग रिश्ते में पूजा के जीजा लगते है।
Trending Videos

पिछले नौ साल से नारंग भाई कर रहे थे उत्पीड़न

टीओआई के अनुसार, पूजा ने कहा कि उन्होंने रोहित को इस मामले में बीच का रास्ता निकलाने के लिए भी कहा था लेकिन वह नहीं माने। ऐसे में उनके पास एफआईआर के अलावा कोई चारा नहीं था।

पूजा ने आरोप लगाया है कि नारंग भाइयों ने पिछले नौ साल से उनका उत्पीड़न किया है। पूजा का कहना है कि वह जिस फ्लैट में रहती थीं, नारंग बंधु उसके ऊपर वाले फ्लैट में आते थे।

पूजा का कहना है कि यहां इन दोनों भाइयों में उसे सम्मोहित किया और इसी हालात में उसके साथ गलत हरकतें की। सम्मोहन के कारण उन्हें यह बातें सुबह याद भी नहीं रहती थीं।

'बिग बॉस' में भी कर दिया था उनका जीना हराम

पूजा का कहना है कि आखिरी बार ऐसा होने के बाद उन्होंने हिप्नोथेरपी का सहारा लिया और उन्हें याद आया कि कैसे उनके साथ दोनों भाइयों ने गलत हरकतें की थीं।

पूजा का यह भी कहना है कि दोनों भाइयों ने उसके फोन-ईमेल-ट्विटर आदि को हैक कर लिया है और नौ साल से उसकी जिंदगी में दखल दे रहे हैं।

पूजा का आरोप हैं कि नारंग बंधुओं के इशारे पर ही उसे 'बिग स्विच' शो में हराया गया। साथ ही नारंग बंधुओं ने अपने करीबियों को 'बिग बॉस' में भेजकर शो में भी उनका जीना हराम कर दिया था।
विज्ञापन

न्याय के लिए अपनी लडा़ई को जारी रखेंगी पूजा

पूजा का आरोप है कि उन्हें मिले कई फिल्मों के ऑफर या कॉल्स उन तक नहीं पहुंचने दिए गए। इसके अलावा ट्विटर अकांउट को हैक कर बॉलिवुड के लोगों के खिलाफ बातें लिखी गईं जिससे कई लोगों से उनके रिश्ते खराब हुए हैं।

पूजा ने पुणे में नारंग भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मुंबई में पुलिस और महिला संगठनों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था इसलिए वह पुणे गईं।

उन्होंने बताया कि पुणे पुलिस नारंग बंधुओं को गिरफ्तार करने उनके घर गई थी लेकिन वे भाग गए थे। पूजा का कहना है कि वह न्याय के लिए अपनी लडा़ई को जारी रखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें