फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने स्कूली ब्ाच्ची से कर डाली घिघौनी हरकत

Thu, 12 Sep 2013 01:49 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर स्थित एक नामी स्कूल की छात्रा ने अपने बुजुर्ग म्यूजिक टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, प्रबंधन ने भी टीचर को स्कूल से निकाल दिया है।

पुलिस के अनुसार, दिलशाद गार्डन निवासी छात्रा राजेंद्र नगर के नामी स्कूल में 5वीं की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक, उनकी बेटी कई दिनों से गुमसुम और उदास थी।

मां ने उससे इसका कारण पूछा पर उसने कुछ नहीं बताया। काफी कुरेदने पर उसने बताया कि स्कूल में म्यूजिक  क्लास के बाद टीचर उसे अकेले में ले गए और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


परिजनों को घटना का पता चलते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत स्कूल प्रबंधन को ईमेल से सूचित किया। इस पर प्रबंधन ने म्यूजिक टीचर तरुण चटर्जी (60) को स्कूल से निकाल दिया।

तरुण चटर्जी बच्चों को गिटार बजाना सिखाते थे। स्कूल प्रिंसिपल सीमा जयरथ ने बताया कि परिजनों का ईमेल मिलने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। उधर, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शाहदरा, दिल्ली निवासी तरुण चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में तरुण चटर्जी ने बताया कि तीन चार दिन पूर्व क्लास के दौरान छात्रा ने पेट दर्द की शिकायत करते हुए उनकी सीट पर बैठ गयी थी। इस पर उन्होंने तुरंत उससे अपनी सीट पर जाने को कहा तो वह नाराज हो गयी। छात्रा उनकी बेटी की तरह है। आरोप निराधार है, इसकी जांच होनी चाहिए।

बच्चों से यौन शोषण के मामले
26 जुलाई 13: वैशाली सेक्टर- 5 निवासी नर्सरी की छात्र के साथ बस के कंडक्टर ने छेड़छाड़ की।
03 जुलाई 13: सेक्टर-2 स्थित पब्लिक स्कूल के दो शिक्षकों ने सातवीं की छात्रा से की छेड़छाड़।
07 सितंबर 12: वसुंधरा स्थित नामी स्कूल में नर्सरी की छात्रा से बस ड्राइवर-कंडक्टर ने किया रेप।
06 नवंबर 12: इंदिरापुरम के एक स्कूल में साढ़े तीन साल की छात्रा से केयरटेकर ने की छेड़छाड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें