ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की सीमा पर नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले संवासियों ने मंगलवार को कथित रूप से केंद्र के प्रभारी की हत्या कर दी। घटना के बाद सभी 36 संवासी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहरकांटा स्थित ‘प्रयास’ के प्रभारी सुमित रंजन बेहरा के रूप में की गई है।
पुलिस उपायुक्त सत्यब्रत भोई ने बताया कि मृतक का शव केंद्र के अंदर पाया गया, इस दौरान उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। सुमित नशा मुक्ति केंद्र का प्रभारी था। केंद्र में 36 ड्रग एडिक्ट रह रहे थे, जिनका केंद्र के प्रथम तल पर इलाज चल रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक ये संवासी केंद्र से भागने की कोशिश करने लगे तो प्रभारी उन्हें रोकने लगा। इसके बाद इन लोगों ने सुमित के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह भी बंद कर दिया। इसके बाद उसकी हत्या कर सभी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।